- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
नागपंचमी : महाकाल के शिखर पर नागचंद्रेश्वर के दर्शन शुरू देश भर से उमड़े लाखों श्रद्धालु
उज्जैन । ज्योतिर्लिंग महाकाल के शिखर पर श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पट गुरुवार रात भक्तों के लिए खोल दिए गए, दर्शन मात्र 24 घंटे के लिए खोले गए है आज रात १२ बजे फिर से पट साल भर के लिए बंद कर दिए जाएंगे। सबसे पूर्व महानिवाणज़्ी अखाड़े के महंत प्रकाशपुरी ने नागचंद्रेश्वर भगवान की पूजा की और दर्शन शुरु हो गए। रात ९ बजे से ही भक्तों की कतार मंदिर से ५०० मीटर दूरी पर लगी थी। साल में एक बार खुलने वाले इस अदभूत और चमत्कारी मंदिर के लिए देशभर सहित अंचल से लाखों श्रद्धालु उमड़े हैं। मान्यता है कि श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद लोगों के कालसर्प दोष, पितृदोष सहित सभी दोष दूर हो जाते हैं।
श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर बिल्वपत्र-चिरोंजी से स्वागत
नागपंचमनी पर्व पर लाखों आस्थावानों की भीड़ उमड़ी है एक अनुमान के मुताबिक २४ घंटे मेें करीब ३ लाख लोग दर्शन करेंगे। रात १२ बजे से दोपहर १२ बजे तक १.५ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। इसके अलावा मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नागपंचमी पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का पहली बार स्वागत किया जा रहा है। कलेक्टर संकेत भोंडवे के सुझाव पर सेवाधाम के सुधीरभाई गोयल, कांता बेन, राजीव तिवारी, प्रतिमा जोशी सहित 25 लोगों की टीम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चंदन तिलक कर बिल्वपत्र, गुलाब फूल व चिरोंजी देकर सम्मान कर रहे हैं।
मंदिर में दर्शन व्यवस्था के लिए एसपी सचिन अतुलकर के अनुसार 600 पुलिस अधिकारी व जवान 6 शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं।