- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
अब लोगों को समय पर मिलेंंगे यूडीए के मकान
उज्जैन | रेरा में यूडीए के पांच आवासीय प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन हो गया है। इनमें 109 मकान बनाए जाएंगे। लोगों को ये मकान तय समय में मिल सकेंगे। मकान का जैसा मॉडल बताया है, वैसा ही बना कर दिया जाएगा। आवंटन व कब्जे की तारीख तय होने से लोग गृह प्रवेश की प्लानिंग पहले से कर सकेंगे।
यूडीए सीईओ अभिषेक दुबे ने बताया शिप्रा विहार के 25 एमआईजी मकान, त्रिवेणी विहार में 48 ईडब्ल्यूएस मकान, 15 सीनियर एमआईजी बंगले, मुनिनगर में वीर सावरकर मार्केट के पीछे 12 डुप्लेक्स मकान व भार्गव नगर में 9 एमआईजी बंगलों का रजिस्ट्रेशन रेरा में हो गया है। अब रेरा के प्रावधानों के तहत मकानों का निर्माण करके दिया जाएगा। त्रिवेणी विहार में 15 सीनियर एमआईजी बंगलों का निर्माण शुरू किया जा सकेगा। इनके पंजीयन के समय ही हितग्राहियों को मकान निर्माण की समय सीमा व निर्माण लागत आदि बताई जाएगी।