- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
16 साल में 500 आवेदन दिए, तब हटाई 30 साल पुरानी केडीगेट की शराब दुकान
उज्जैन | आखिर केडी गेट के रहवासियों की जीत हुई। 16 साल में 500 आवेदन देने के बाद जिला प्रशासन ने शराब दुकान हटाने का आदेश जारी कर दिया है। शुक्रवार को मिली आदेश की प्रति के बाद रहवासी खुश हैं।
क्षेत्र से कलाली हटाने के लिए अनवरी बेगम और शकील के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने 6 जुलाई को जनसुनवाई में आवेदन दिया था। इसके बाद कलेक्टर संकेत भोंडवे ने क्षेत्र के आबकारी अधिकारी को मौके पर जाकर उपभोक्ताओं से मिलने के आदेश दिए थे। लोगों से मिलने के बाद अधिकारी ने कलेक्टर को जो रिपोर्ट दी उसमें उन्होंने कहा-क्षेत्र में 30 साल से शराब दुकान चल रही है। उसे लेकर लोगों ने पूर्व में भी शिकायतें की हैं। मामले में ऑल इंडिया कुरैशी कस्साब महासंघ के संभागीय अध्यक्ष मो. मुख्तार कुरैशी ने ननि कार्यालय में जनसुनवाई में भी आवेदन दिया था। वे दिव्यांग हैं बावजूद वे ट्राइसिकल बाइक पर कलेक्टर व ननि आयुक्त से मिले थे। शराब दुकान होने से आए दिन असामाजिक तत्व यहां जमा रहते थे। शराब के नशे में वे रहवासियों से विवाद करते थे। क्षेत्रीय महिलाओं से अभद्रता भी करते थे।