- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
मिट्टी पूजन से शुरू होगा घर-घर मिट्टी के गणेश विराजित करने का अभियान
उज्जैन | गणेशोत्सव में पर्यावरण, सांस्कृतिक आैर आध्यात्मिक दृष्टि से मिट्टी के गणेशजी की स्थापना को लेकर एक अभिनव पहल की शुरुआत इस वर्ष होगी। जिसमें लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति आम लोगों को पहले मिट्टी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण देगी आैर इसके साथ ही मंडलों को मिट्टी के गणेशजी का वितरण भी करेगी। आगामी 8 अगस्त को मिट्टी पूजन कार्यक्रम से इस अभियान की विधिवत शुरुआत होगी।
महा आयोजन समिति के संयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा एवं अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अरोरा ने बताया पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर समिति द्वारा भारतीय माटी (मिट्टी) के गणेशजी शहर के विभिन्न स्थानों पर विराजित करने एवं एक साथ विसर्जित करने का जन जागरण अभियान किया जा रहा है। हीरा मिल रोड़ स्थित मनोरमा गार्डन में 8 अगस्त की शाम 5.30 बजे मिट्टी पूजन एवं संकल्प कार्यक्रम होगा। जिसमें सारस्वत अतिथि महामंडलेश्वर अतुलानंदजी महाराज (आचार्य शेखर) व रामानुजकोट के युवराज स्वामी संत स्वामी माधव प्रपन्नाचार्य होंगे। विशिष्ट अतिथि आरएसएस उज्जैन महानगर के संघचालक श्रीपाद जोशी, भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी होंगे।