- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
अकादमी के आंगन में पहली बार एक ही मंच पर 51 नृत्यांगनाओं की नृत्य आराधना
उज्जैन | कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में पहली बार शुक्रवार शाम 51 नृत्यांगनाओं ने एक साथ एक ही मंच पर नृत्य आराधना की। संस्कार भारती महानगर उज्जैन की ओर से आयोजित नटराज पूजन, वरिष्ठ कला गुरु सम्मान आैर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम में 51 नृत्यांगनाओं ने मातृभूमि को समर्पित विशेष नृत्य प्रस्तुति दी। संयोजक रितेश पंवार ने बताया कार्यक्रम में आरंभ कत्थक नृत्य पाठशाला, प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था, सर्वोत्तम नृत्य अकादमी, नृत्य आराधना अकादमी आैर निनाद नृत्य अकादमी के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। पंकज पांचाल का सारंगी वादन भी हुआ। कार्यक्रम में रंगकर्मी सतीश दवे को कला गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथि कलेक्टर संकेत भोंडवे एवं अकादमी के निदेशक आनंद सिन्हा थे।