- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
अब कमिश्नर बोले- गायें रखने की जगह नहीं इसलिए मुहिम शुरू नहीं हो पाएगी
उज्जैन | आवारा मवेशियों को पकड़ने व अवैध बाड़े तोड़ने की मुहिम सोमवार से शुरू नहीं हो पाएगी। निगम के अफसरों को गायों को रखने की जगह नहीं मिलने से उन्होंने मुहिम आगे बढ़ा दी है। ये हालात तब है जब महापौर और निगमायुक्त मुहिम शुरू करने की तैयारी में एसपी सचिन अतुलकर से चर्चा तक कर चुके हैं। शुक्रवार को जब मुहिम को लेकर निगमायुक्त विजय कुमार जे से चर्चा की तो उन्होंने स्पष्ट किया सोमवार से मुहिम शुरू नहीं कर पाएंगे क्योंकि गायों को रखने के लिए जगह नहीं मिल रही है। अधिकांश गोशाला वाले कह रहे हैं कि उनके यहां जगह नहीं हैं। ऐसे में अगले सप्ताह में कलेक्टर की अध्यक्षता में गोशाला संचालकों की बैठक करेंगे। साथ ही निगम की नई गोशाला का काम भी शुरू करवाएंगे। परिस्थितियां देखकर ही मुहिम शुरू करेंगे।