- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
बरसते पानी में 1000 बिजलीकर्मी कोठी पहुंचे, वकील डाबी की गिरफ्तारी पर अड़े
उज्जैन | बिजली कंपनी के ईई राजेश हारोड़े के साथ हुई मारपीट के विरोध में सोमवार को जिले के बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस वजह से जोन कार्यालयों के ताले तक नहीं खुले। शाम को बरसते पानी में करीब 1000 बिजली कर्मी मक्सी रोड कार्यालय से रैली के रूप में कोठी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले संभागायुक्त एमबी ओझा से मुलाकात की, उसके बाद कलेक्टर संकेत भोंडवे के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि वकील डाबी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
ईई हारोड़े के खिलाफ डाबी ने झूठा प्रकरण दर्ज करवाया है, उसे वापस लिया जाए। कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद बिजली कंपनी का अमला काम पर लौट आया। कार्यपालन यंत्री एसके जैन ने बताया वकील डाबी ने ईई हारोड़े के साथ में मारपीट की थी और उल्टे उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करवा दिया। इसको लेकर पूरी बिजली कंपनी में आक्रोश है।