- वैष्णव तिलक, मावे और भांग के सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लगाया त्रिपुंड
- सिंगर प्रीतम चक्रवर्ती ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कहा- आशीर्वाद रहा तो यहां बार-बार यहां आना चाहूंगा
- पिछले महीने हैदर शेख से बने थे हरिनारायण, अब बाबा महाकाल के दरबार में लगाई हाजिरी
- भस्म आरती में रुद्राक्ष, फूलों और मुंड माला से सजे भोले बाबा, मंदिर में गूंजा जयश्री महाकाल
- भस्मारती में भगवान गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों को दिए दर्शन
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों ने नुक्कड़ नाटकों में बताई सरकार की योजनाएं
उज्जैन | भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन अनूठा प्रयोग किया गया। प्रशिक्षण में आईं जिलाध्यक्ष महिलाओं को सरकार की योजनाओं को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके लिए संभाग स्तरीय टीम बनाई गई। हर संभाग को सरकार की किसी एक योजना पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने को कहा। जिलाध्यक्षों ने टीम में नाटक की थीम तैयार की और उसका प्रस्तुतिकरण किया।
प्रशिक्षण सत्रों में छह वक्ताओं के भाषण के बाद रात को हुए इस रोचक कार्यक्रम में महिला नेत्रियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा- संगठन एक दिन में तैयार नहीं होता, इसके लिए एक लम्बी यात्रा तय करनी होती है। संगठन विचारों की एक लम्बी यात्रा का परिणाम है । वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा ने भाजपा की विकास यात्रा जनसंघ से लेकर आज विषय पर अपना उद्बोधन दिया। एकात्म मानव दर्शन व्यवहार में विषय पर मंत्री अर्चना चिटनीस ने संबोधित किया। उषा ठाकुर ने भाषण कला , बैठक व्यवस्था एवं व्यवस्था कौशल , राजो मालवीय ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सुप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर बात की। शुक्रवार को प्रशिक्षण का समापन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहतकर शामिल होंगी। भाजपा संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, नगर उपाध्यक्ष सुरेश गिरि, मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी उपाध्याय, आशा सेंगर, सचिन सक्सेना, वीरेंद्र काले मौजूद थे।