- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
हाथ नजर आए तो होमगार्ड सैनिक व तैराक नदी में कूद पड़े, दो लोगों को बचाया
उज्जैन | शिप्रा स्नान को आए देवास के दो युवक गुरुवार को रामघाट पर डूब जाते। दोनों के हाथ नजर आए तो होमगार्ड सैनिक व तैराक नदी में कूद पड़े, जिससे दोनों की जान बच गई। बाहर निकालने के बाद युवक काफी देर तक घबराए हुए थे। बोले हमें पानी की गहरायी का अंदाजा नहीं था। रामघाट राणौजी की छत्री के सामने की यह घटना है। देवास के देवली से कमल पिता जगन्नाथ सोनी 35 व विजय पिता मोहनलाल शिप्रा स्नान व पूजन को आए थे। दोपहर में इसी दौरान वे हादसे का शिकार होते बचे। हाेमगार्ड जवान सुरेश शर्मा समेत महेन्द्र लोदवाल, भगवानदास, गजेन्द्रसिंह सोलंकी व शिप्रा तैराक दल के पंकज, विक्की कहार, कमलेश व सोनू ने दोनों की जान बचायी। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि इन दिनों पानी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। घाट पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। इस कारण आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं।