- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 05-08-2026
- नागदा रेलवे बायपास परियोजना पर बढ़ा विरोध, भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावितों ने आंदोलन की दी चेतावनी
- उज्जैन में तैयार हो रही अत्याधुनिक कैंसर और हार्ट जांच की दवाइयां, रात में निर्माण के पीछे है बड़ा वैज्ञानिक कारण
- ।मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में निकिता पोरवाल, भारत के लिए एक और विश्व सुंदरी का ताज जीतने का रखा लक्ष्य
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 04-08-2026
बीते 24 घंटों में बढ़ा दिन-रात का तापमान, हवा की दिशा भी बदली
उज्जैन | हवा की दिशा बदलते ही शहर का तापमान बीते 24 घंटों में बढ़ गया। दिन के अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से बदल कर उत्तर-पश्चिम हो गई। दिनभर दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवा चलती रही। कम नमी वाली हवा चलने से दिन में पारा 0.9 डिग्री बढ़ गया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। इधर रात के तापमान में भी 0.2 डिग्री का मामूली उछाल आया। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री रहा। हालांकि रात में ठंडक का असर बना रहा। जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया हवा की दिशा में हुए बदलाव से तापमान में यह मामूली परिवर्तन आया है। आगामी एक-दो दिन तक तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।