- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
होटल पर महापौर ने आलू चखकर कहा- लोगों को बीमार करोगे क्या ?
उज्जैन | शहर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सुबह महापौर और आयुक्त निगम अमले के साथ देवासगेट क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां होटलों की जांच के दौरान उबले आलू चखकर महापौर ने दुकानदार से कहा कि ऐसे आलू खिलाकर लोगों को बीमार करोगे क्या…। इसी के साथ खराब आलू फेंकने के निर्देश भी दिये।
देवासगेट बस स्टैंड के आसपास एक दर्जन से अधिक भोजन व नाश्ते की होटलें हैं। यहां के दुकानदार लोगों को निम्न स्तर की खाद्य सामग्री बेचते हैं। साथ ही सफाई भी नहीं रखते। इसकी शिकायतें मिलने के बाद सुबह महापौर मीना जोनवाल, आयुक्त विजय कुमार जे., नगर निगम अमले के साथ देवासगेट बस स्टैंड पहुंचे और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ होटलों की जांच भी की। यहीं स्थित दीपचंद जैन की दाल बाफले की दुकान पर महापौर और आयुक्त पहुंचे।
यहां दुकानदार ने तपेले में ढेर सारे आलू उबालकर रखे थे। इन्हीं में से एक आलू महापौर ने टेस्ट किया जो सड़ा निकला। इस पर वे नाराज हुईं और दुकान संचालक से कहा ऐसे आलू खिलाकर लोगों को बीमार करोगे क्या… खराब आलुओं को फेंकने के निर्देश देने के बाद टीम आगे रवाना हो गई। यहां के होटल व्यवसायियों से सफाई बनाए रखने नालियों से अतिक्रमण हटाने और गंदगी डस्टबिन में डालने के निर्देश दिये गये।
प्रभारी स्टेशन मास्टर से शौचालय बनवाने को कहा
देवासगेट बस स्टैंड क्षेत्र में निरीक्षण के बाद आयुक्त विजय कुमार जे., स्वास्थ्य अधिकारी बीएस मेहते अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गये। यहां प्रभारी स्टेशन प्रबंधक से आयुक्त ने चर्चा कहा और स्टेशन परिसर में बाहर की ओर स्थायी शौचालय बनाने की बात भी कही। स्टेशन के बाहर पुराने वाहन स्टैंड की ओर लोगों द्वारा गंदगी की जाती है, इसे रोकने के लिये आयुक्त द्वारा प्रभारी स्टेशन प्रबंधक से चर्चा की गई। प्रभारी स्टेशन प्रबंधक ने कहा प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेंगे।