- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हटी कलाली, शुक्रवार को कैंडल मार्च
उज्जैन | केडी गेट क्षेत्र के रहवासी शराब दुकान के विरोध में शुक्रवार शाम 6.30 बजे कैंडल मार्च निकालेंगे। वे लंबे समय से शराब दुकान को यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं। ऑल इंडिया पिछड़ा वर्ग कुरैश कस्साब महासंघ की अगुवाई में पहले भी प्रदर्शन किए। महासंघ के मुख्त्यार कुरैशी के अनुसार रहवासियों की मांग पर 3 अगस्त को कलेक्टर संकेत भोंडवे ने शराब दुकान हटाने के आदेश भी जारी किए थे। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। जिम्मेदारों को दायित्व याद दिलाने के लिए रहवासी फिर सड़क पर उतर रहे हैं।