- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
सफाई के लिए उज्जैन में 50 रुपये प्रतिदिन, जबकि इंदौर में सिर्फ 3 रुपये
उज्जैन | इंदौर जैसे बड़े शहर में सफाई के लिये तीन रुपये प्रतिदिन का चार्ज नगर निगम वसूलती है, लेकिन उज्जैन में यह यूजर चार्जेस होटल व्यवसायियों और उद्योगपतियों पर प्रतिदिन 50 रुपये के मान से अधिरोपित किया गया है।
इस मामले में नगर निगम की अगुवाई कर रही महापौर मीना जोनवाल पूरी तरह विफल रही हैं और आज व्यापारियों, व्यवसायियों और उद्यमियों में जो आक्रोश पनपा है उससे कहीं न कहीं भाजपा को ही नुकसान होगा। उद्योग भारती जैसी संस्था भाजपा समर्थित है। लेकिन इससे जुड़े उद्यमी और व्यवसायी खासी नाराज हैं। पहले भी दो मर्तबा ज्ञापन दिये और इस यूजर चार्जेस को कम करने की मांग महापौर से की गई लेकिन यूजर चार्जेस कम नहीं किया गया। नगर के व्यापारिक संस्थानों और होटल व्यवसायियों की भी महापौर से गहरी नाराजगी है क्योंकि यूजर चार्जेस इंदौर की तुलना में काफी अधिक है और व्यवसाय के गुमास्ता लायसेंस तथा अन्य अनुमति के लिए नगर निगम को कर दिया ही जाता है। होटल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी का कहना है कि छोटे बड़े ढाई सौ होटल हैं और हम तीन चार मर्तबा महापौर को अवगत करा चुके हैं कि सफाई के नाम पर थोपा गया यूजर चार्जेस कम किया जाये लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। अब होटल व्यवसायी यह टैक्स नहीं भरेंगे। ज्ञातव्य है कि नगर निगम ने सामान्य रूप से प्रति घर 60 रुपये प्रतिमाह और होटल, व्यापारिक संस्थानों और औद्योगिक इकाईयों से 1500 रुपये प्रतिमाह तक सफाई के लिये यूजर चार्जेस अधिरोपित किया है।