- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
पुष्पा मिशन हॉस्पिटल का गेट नंबर 3 तोड़ा, पुलिस ने कहा- तस्दीक करेंगे
उज्जैन | सोमवार को सुबह १० बजे जेसीबी के सहयोग से पुष्पामिशन अस्पताल के गेट क्रमांक ३ पर तोडफ़ोड़ के बाद यहां नीलमसिंह पिता रामलाल के नाम से जमीन पर कब्जे और बोर्ड लगाने की कार्रवाई की गई। अहम यह था कि जो लोग तोडफ़ोड़ व यहां बोर्ड लगाने आए थे उसमें से अधिकांश ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
करीब एक घंटे के घटनाक्रम तथा अस्पताल की बाउण्ड्री व गेट तोडऩे की कार्रवाई के दौरान पुलिस मौके पर नहीं आई। मौके पर मौजूद सांसद डॉ.चिंतामणी मालवीय के कार्यालय प्रभारी डॉ. गगनसिंह ने पंचम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग २ के न्यायालय का वह आदेश दिखाते हुए कहा द डायोसिस ऑफ उज्जैन के धारा ३९ नियम १ व २ व्य.प्रस दिनांक ८/०२/१८ (आईए नंबर-२/१८) का निराकरण किया गया है और वादी द डायोसिस उज्जैन का आवेदन पत्र निरस्त कर दिया है।
मैं मेरे हक अधिकार के जमीन पर फैंसिंग करने आया हूं। मौके पर अस्पताल परिसर की बाउंड्रीवॉल व गेट नं. ३ टूटे पड़े थे तथा ५० से अधिक लोग सांसद कार्यालय प्रभारी गगनसिंह के साथ मौजूद थे। इधर माधवनगर पुलिस ने घटनाक्रम के दो घंटे बाद भी यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अभी इस संबंध में स्पष्ट स्थिति नहीं है। मौके पर जाकर तस्दीक की जाएगी मामला क्या है।