- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
जुआ पकड़ाने पर एसआई व एएसआई निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला
उज्जैन | बेगमबाग में क्राइम ब्रांच की ओर से जुआ पकडऩे के मामले में एसपी ने दो बीट प्रभारी एसआई महेन्द्र मकाश्रे व एएसआई दाउत खान को सस्पेंड किया है। हालांकि महाकाल थाना प्रभारी एमएस परमार ने बताया कि दोनों के संस्पेड करने की जानकारी है परंतु अब तक लिखित में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
जुआ जिस क्षेत्र से पकड़ाया। वह एसआई और एएसआई की बीट है। यह इलाका जुआरियों का अड्डा है। लंबे समय से शिकायतें भी प्राप्त हो रही थी। इसलिए बीट प्रभारियों पर गाज गिरी है। साथ ही चर्चाओं का बाजार भी गर्म है कि इलाकें में सब कुछ पुलिस की शह पर ही जारी थी। इसलिए कुछ लोगों पर कार्रवाई का डंडा चलेगा। कुछ माह पूर्व क्षेत्र एक घर में जुआ संचालित होता पकड़ाया था। इस कार्रवाई में राजनैतिक दलों से जुड़े लोग भी पकड़ाए थे। इस कार्रवाई में उज्जैन के बाहर से भी लोग जुआ खेलने के लिए उज्जैन आने की बात सामने आई थी।
विवादित है एसआई मकाश्रे
एसआई महेंद्र महाश्रे की कार्यप्रणाली फिल्मी है। वह दो माह पूर्व ही महाकाल थाने में पदस्थ हुए है। इससे पूर्व वह माधव नगर थाने में पदस्थ थे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों पर जमकर अपना रौंब दिखाया। एक बार विद्यार्थियों को उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ा। उन्होंने अकारण ही एनएसयूआई के दो नेताओं की जमकर बेहरर्मी से पिटाई कर दी। इस मामले पर काफी विवाद हुआ। जांच में आरोप सही भी पाएं गए और महेंद्र मकाश्रे को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद उन्हें महाकाल थाने में पदस्थापना मिली। यहां भी जुआरियों के चक्कर में उन्हें फिर लाइन जाना पडा।
निकाला जुलूस
इधर शनिवार सुबह पुलिस ने क्षेत्र में पकड़े गए जुआरियों का जुलूस निकालकर उठक बैठक लगवाई गई।
महाकाल थाना पुलिस कर्मी करीब एक घंटे तक बदमाशों को रस्सी से बांधकर कान पकड़ाकर घुमाते रहे। इस बीच क्षेत्र में भी बदमाशों को देखने के लिए भीड़ लग गई।