- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
महाकाल के दर्शन कर मनीष सिंह ने संभाला उज्जैन कलेक्टर का पद
उज्जैन। नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए, इसके बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पद संभाला। सिंह सिंहस्थ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं इसलिए शहर उनके लिए नया नहीं है। इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने व अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने वाले सिंह से अपेक्षाएं अधिक रहेंगी।
मप्र कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह किसी दबाव में न आने वाले अधिकारी माने जाते हैं। इस कारण शहर के कुछ जनप्रतिनिधियों ने उन्हें कलेक्टर के तौर पर पदस्थ करने का विरोध भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष जताया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने सिंह को पदस्थ कर अपना इरादा जता दिया है कि वे चुनाव से पहले उज्जैन में बेहतर काम चाहते हैं। सिंहस्थ 2016 खत्म होने के बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि सिंह उज्जैन के नए कलेक्टर हो सकते हैं। सोमवार रात को शासन का आदेश जारी होने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई।