- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
पहले बेरोजगार थे, अब कर्जदार हो गए
शहर को मिली ई-रिक्शा की सौगात अब वाहन मालिकों के लिए गले की हड्डी बन गई है। सिंहस्थ महापर्व से पहले जोरशोर से इन्हें सड़कों पर उतारा गया लेकिन सिंहस्थ के समापन के बाद से ही इनके वाहन मालिकों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस संकट के चलते अब ई-रिक्शा चालकों ने नया तरीका निकाला है और ई-रिक्शा में टू-व्हीलर का इंजन लगाकर इन्हें थ्री से फोर-व्हीलर बना दिया।शहर की सड़कों पर दौड़ती बैटरी चलित ई-रिक्शा को इस उद्देश्य से चलाया गया था कि इससे प्रदूषण कम होगा लेकिन अब यही वाहन मालिकों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं। लोगों ने इसे अच्छी सौगात मानते से हुए बैंक से कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीदे लेकिन जिन कंपनियों के यह ई-रिक्शा थे वह कंपनियां इन्हें बेचने के बाद रफूचक्कर हो गईं।
गाडिय़ों में खराबी होने पर कंपनियों ने इन्हें दुरुस्त करने की गारंटी-वारंटी भी दी थी लेकिन कंपनी भागी तो सारे वादे धरे के धरे रह गए। इन गाडिय़ों में जो बैटरियां लगाई गई थीं वे भी घटिया कंपनी की थीं जो दो माह में ही खराब हो गई हैं। नई बैटरी की कीमत करीब २० हजार रुपए है। ऐसे में ई-रिक्शा के मालिकों के लिए इन्हें खरीदना बूते से बाहर है। ऐसे में बैंक की किश्त चुकाने का भी इनके सामने संकट खड़ा हो गया।