- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
उज्जैन के इस संग्रहालय में मौजूद है 5 लाख साल पुराना हाथी का सिर…
उज्जैन | विक्रम विश्वविद्यालय के संग्रहालय में हजारों वर्ष पुरानी व दुर्लभ चीजों का संग्रह है। यह धरोहर देशभर से मेहनत कर जुटाई गई। साथ ही इन पर पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर सहित दर्जनों शोधार्थियों ने बड़े शोध किए, ताकि भावी पीढ़ी को पुरातत्व से परिचित करवाया जा सकें, लेकिन यह दुर्लभ धरोहर का संग्रह अब संग्रहालय तक ही सीमित रह गया है। विवि प्रशासन ने उक्त संग्रहालय की सुध लंबे समय तक नहीं ले रहा है। यहां तैनात अधिकारी, कर्मचारी व शोधार्थी संग्रहालय के साथ इन चीजों का संरक्षण कर रहे हैं।
शोध केंद्र के रूप में सीमित
विक्रम विवि का संग्रहालय शोध केंद्र के रूप में सीमित रह गया है। सिंहस्थ महापर्व के दौरान संग्रहालय के विकास व संरक्षण के लिए काफी योजना तैयार हुई। इसी के साथ यहां के धरोहर से लोगों को परिचित करवाने के लिए कई तरह के प्रस्ताव तैयार हुए, लेकिन कुछ भी अमल में नहीं आया। कई प्रशासन ने भी उक्त संग्रहालय की तरफ ध्यान देने की कोशिश की, लेकिन यह फाइलों तक सीमित रहा।
यह है खास
सबसे बड़ा हाथी का मस्तक (जीवाश्म)
संग्रहालय में एक हाथी का मस्तक है। जो वर्ष १९९७ में नृसिंहपुर (जबलपुर के पास) से लाया गया है। शोध में यह पाया गया है कि यह करीब ५ लाख वर्ष पुराना है और यह आकार में सबसे बड़ा हाथी का मस्तक है।
2600 साल पुरानी लकड़ी
संग्रहालय में करीब २६०० वर्ष पुरानी लकड़ी के गट्ठे मौजूद है। यह वर्ष १९७० में शिप्रा से जुटाए गए हैं। शोध में जानकारी सामने आई कि शिप्रा नदी की बाढ़ से उज्जैयनी को बचाने के लिए इन लकडि़यों का प्रयोग पानी रोकने के रूप में विभिन्न तरह किया जाता रहा होगा।
425 पाषण की प्रतिमा
संग्रहालय में २३०० से १००० वर्ष पुरानी करीब ४२५ प्रतिमा मौजूद हैं। यह सभी पाषाण की प्रतिमा हैं। इन सभी की अपनी-अपनी विशेषता है। साथ ही यह प्रतिमा अपने तत्कालीन समय की कई रोचक जानकारी भी देती है। इन सभी तथ्यों को शोध के रूप में समय-समय पर सामने लाया जा चुका है।
प्राचीन जानकारियों से अवगत कराते हैं
संग्रहालय में आने वाले लोगों को यहां उपस्थित सभी चीजों की प्राचीन और ऐतिहासिक जानकारियों से अवगत कराया जाता है। शोधार्थियों के लिए यह केंद्र है, अन्य लोगों के लिए सभी व्यवस्थाएं हैं।
– रमण सोलंकी, प्रभारी, संग्रहालय