- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
उज्जैन के किसानों को चीन जाने का मौका, 24 मई तक भरें फॉर्म
उज्जैन | किसानों को कृषि तथा कृषि से संबंधित मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, रेशम पालन से जुड़ी तकनीकों के अवलोकन के लिए मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना के अंतर्गत चीन ले जाया जाएगा। इस योजना के तहत उज्जैन जिले के किसानों से भी आवेदन बुलाए गए हैं। इस यात्रा में होने वाले खर्च का लघु सीमांत कृषकों के 90 प्रतिशत, सामान्य वर्ग के कृषकों का 50 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, जनजाति के कृषकों का 75 प्रतिशत शासन वहन करेगा।
यात्रा में जाने वाले किसानों का चयन कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा वरीयता के आधार पर किया जाएगा तथा राज्य स्तरीय चयन समिति को प्रस्ताव भेजा जाएगा। विदेश यात्रा पर जाने के इच्छुक किसान आवेदन संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला उज्जैन के कार्यालय से 24 मई को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।
आवेदन के लिए यह जरूरी- विदेश यात्रा हेतु किसानों को पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट, फोटोग्राफ देने होंगे। साथ ही 3 वर्ष का आयकर रिटर्न एवं कृषक ऋण पुस्तिका का भाग 1 एवं 2 की प्रमाणित छायाप्रति, खसरा पांच ***** (बी-1) खतोनी की प्रमाणित छायाप्रति, 6 माह के बैंक स्टेटमेंट (ए-4 पेपर पर सील एवं हस्ताक्षरयुक्त) तथा पेन कार्ड, आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करनी होगी।