- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
साथी को सजा से नाराज युवकों ने जज से की झूमाझटकी
उज्जैन | रविवार रात फिल्म देखने गए मजिस्ट्रेट के साथ दो युवकों ने अभद्रता कर झूमाझटकी की। युवक अपने साथी को सजा देने से नाराज थे। इस दौरान साथ आए कोर्ट मुंशी और अन्य लोगों ने बीचबचाव किया व पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) विवेक जैन रविवार रात पीवीआर में फिल्म देखने गए थे। इंटरवल के दौरान नशे में धुत दो युवकों ने मजिस्ट्रेट को देख कहा कि इसी जज ने हमारे साथी को सजा दी है।
इसके बाद दोनों मजिस्ट्रेट से अभद्रता कर झूमाझटकी करने लगे। साथ आए कोर्ट मुंशी दीपक पिता रमेशचंद्र व उनके दोस्त विपिन ने बीच-बचाव किया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया। इनके नाम सुरेंद्रसिंह पिता प्रेमसिंह राठौर निवासी ग्राम करोहन व सन्नीसिंह पिता शक्तिसिंह पटेरिया निवासी सांईधाम कॉलोनी बताए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू व बाइक जब्त की है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।