- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
महाकाल में बिजली गुल, सुधार के लिए आए लाइनमैन को लगा करंट, आईसीयू में भर्ती
उज्जैन। महाकाल मंदिर में गुरुवार दोपहर बिजली गुल हो गई। इससे मंदिर में लगे एसी-कूलर सब बंद हो गए। बिजली कंपनी को सूचना देने के बाद सुधार कार्य के लिए लाइनमैन आया। मगर उसे करंट लग गया। गंभीर स्थित में उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना के करीब 2 घंटे बाद मंदिर में बिजली सप्लाय सुचारू हो पाया। मंदिर कर्मचारियों के अनुसार गुरुवार दोपहर मंदिर परिसर की बिजली गुल हो गई थी। इस पर विद्युत कंपनी के लाइनमैंन रवि कसेरा सुधार कार्य के लिए आए थे। सुधार कार्य के दौरान कसेरा को करंट लग गया। गंभीर हालात में उसे अस्पताल पहुंचा गया। डॉक्टरों ने बताया कसेरी ही हालत अभी स्थिर है।
बॉक्स
रेल मंत्री ने किया महाकाल का अभिषेक
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार दोपहर महाकाल मंदिर में अभिषेक-पूजन किया। वे तकरीबन घंटे भर मंदिर में रहे। वे गर्भगृह से बाहर निकले ही थे कि अचानक गर्भगृह की भी लाइट बंद हो गई थी। हालांकि वैकल्पिक इंतजाम होने के कारण गर्भगृह की रोशनी कुछ ही मिनटों में फिर लौट आई।