- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
होनहार 9 जून को पाएंगे सरकार से लैपटॉप
उज्जैन। प्रदेश के 21926 होनहार विद्यार्थी 9 जून को शासन से लैपटॉप पाएंगे। कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा। मध्यप्रदेश की सरकार माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा 85 फीसद या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को लैपटॉप देती है। अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लिए विद्यार्थियों को इसकी पात्रता न्यूनतम 75 प्रतिशत अंकों पर ही है। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए दिए जाते हैं। समारोह में कुछ बच्चों को प्रतिकात्मक रूप से लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे और ज्यादातर बच्चों के बैंक खाते में लैपटॉप राशि जमा कर दी जाएगी।