- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
राधाकृष्ण मंदिर की जमीन पर बनेगी देश की पहली मलखंब अकादमी
उज्जैन। खेल अकादमियों की तर्ज पर देश की पहली मलखंब अकादमी उज्जैन में स्थापित होगी, जहां खेल प्रतिभाओं को मलखंब का प्रशिक्षण मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा श्री राधाकृष्ण मंदिर की जमीन पर अकादमी के लिए जमीन आवंटन की कवायद की जा रही है। जल्द ही खेल व युवा कल्याण विभाग को जमीन दे दी जाएगी। इसके बाद अकादमी का विस्तृत प्रोजेक्ट बनेगा।
खेल व युवा कल्याण विभाग ने जिला प्रशासन से मलखंब अकादमी के लिए 2 बीघा जमीन मांगी है। आगर रोड फोरलेन स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर की 20 बीघा जमीन में से यह जमीन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन इस जमीन का अधिकतर हिस्सा नगर निगम को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए देने की तैयारी कर चुका है। नगर निगम प्रशासन भी अकादमी स्थापना के लिए अपनी रजामंदी अनौपचारिक रूप से दे चुका है।
मंदिर की जमीन के बदले जमीन दूसरी जगह दी जाएगी। मलखंब अकादमी बनने से उज्जैन की देश में नई पहचान बनेगी। प्रदेश व देश के खिलाड़ी यहां मलखंब का प्रशिक्षण ले सकेंगे। वर्तमान में प्रदेश में उज्जैन सहित इंदौर, खरगोन, बैतूल, दतिया, पन्ना, रतलाम, शाजापुर, शिवपुरी, ग्वालियर, टीकमगढ़, जबलपुर, छतरपुर व सागर में संचालित हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारस जैन भी मलखंब अकादमी की स्थापना के लिए प्रयास कर रहे हैं।
पारंपरिक विधा, प्रदेश में राज्य खेल
मलखंब देश का ऐसा पारंपरिक खेल है, जिसमें खिलाड़ी लकड़ी के एक उर्ध्व खंबे या रस्सी के ऊपर शारीरिक करतब का प्रदर्शन करता है। इसमें जो खंब प्रयुक्त होता है, उसे मलखंब कहते हैं। प्रदेश सरकार ने इसे राज्य खेल घोषित किया है। राष्ट्रीय स्पर्धा में इसके तीन प्रकार हैं। फिक्स्ड व हैंगिंग मलखंब पुरुषों के लिए तथा शेप मलखंब महिलाओं के लिए होता है।
मलखंब का इतिहास
19वीं शताब्दी में पेशवा बाजीराव-2 के गुरु श्री बालम भट्ट दादा देवधर ने इस विधा को एक नई पहचान दी। सन् 1958 में पहली बार नेशनल जिमनास्टिक चैंपियनशिप के तहत मलखंब को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल किया।
प्रक्रिया चल रही
मलखंब स्थापित करने के लिए राधाकृष्ण मंदिर पर जमीन आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। पारस जैन, ऊर्जा मंत्री, मप्र शासन
प्रस्ताव भेजा
अकादमी के लिए प्रशासन को जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव भेजा है। प्रशासन द्वारा राधाकृष्ण मंदिर की जमीन में से मलखंब अकादमी के लिए जमीन देने की प्रक्रिया की जा रही है। जमीन मिलने के बाद विस्तृत योजना तैयार होगी। – रूबिका देवान, जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी