- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
शहर में पेयजल की आपूर्ति अब शिप्रा के भरोसे
उज्जैन। पिछले वर्ष कम बारिश होने के बाद सितम्बर 2017 से ही शहर में एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जा रहा है। इसका नतीजा यह रहा कि अभी गंभीर बांध में 10 जुलाई तक पेयजल सप्लाय का पानी स्टोर है। अधिकारियों को विश्वास है कि तब तक एक दो बार अच्छी बारिश हो जायेगी और जलसंकट से लोगों को छुटकारा भी मिलेगा।
फिलहाल गंभीर व शिप्रा नदी के गऊघाट पर स्टोरेज नर्मदा के पानी को मिलकर शहर में पेयजल सप्लाय किया जा रहा है। हालांकि शिप्रा नदी के गऊघाट प्लांट का जलस्तर भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है और यदि आने वाले दिनों में तेज बारिश नहीं हुई तो नर्मदा नदी का पानी लेना पड़ेगा। इधर गंभीर बांध में भी चैनल कटिंग के माध्यम से स्टोर किया गया पानी 10 जुलाई तक ही चलने की संभावना अधिकारियों द्वारा जताई जा रही है।
अधिकारियों का मानना है कि 10 जुलाई के पूर्व मानसून की एक दो तेज बारिश हो जायेगी और शहरवासियों को जलसंकट से छुटकारा मिलेगा। यदि आने वाले दिनों में तेज बारिश नहीं होती है तो शिप्रा नदी से लिया जाने वाला नर्मदा का पानी कम हो जायेगा और ऐसे में दुबारा नर्मदा के पानी की मांग की जायेगी। फिलहाल मानसून पूर्व की गतिविधि जारी है और बीती शाम से रात तक रुक रुक कर हुई धीमी बारिश से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले 4-5 दिनों में तेज बारिश होगी जिससे गंभीर, शिप्रा सहित शहर की तालाबों में भी पानी एकत्रित होगा।