- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती सम्पन्न: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधि-विधान से हुआ पूजन, राजा स्वरूप में बाबा महाकाल दिए दर्शन!
- उज्जैन में मानवता की मिसाल, शिप्रा आरती के दौरान बिछड़ी बुजुर्ग महिला को उज्जैन पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढ निकाला!
- भारतीय टीम के खिलाड़ी नितेश कुमार रेड्डी पहुंचे महाकाल मंदिर, भस्म आरती में हुए शामिल!
- महाकाल की नगरी उज्जैन में RSS का ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन अभियान, 65 बस्तियों में एक साथ आयोजन का लक्ष्य
आचार्य सुंदरसागरजी महाराज की निश्रा में भव्य घट जुलूस निकला
उज्जैन। दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर फ्रीगंज बोर्डिंग से मंगलवार सुबह आचार्य सुंदरसागरजी महाराज की निश्रा में भव्य घट जुलूस निकाला गया।
दिगंबर जैन बोर्डिंग में शांतिनाथ जिन-बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा, विश्व शांति महायज्ञ तथा नवनिर्मित त्रिशिखर, नवद्वार लोकार्पण समारोह आचार्य सुंदरसागरजी महाराज की निश्रा में आरंभ हुआ।
७८ मंगल कलश के साथ निकली शोभायात्रा का फ्रीगंज में स्वागत किया गया। सौभाग्यशाली ९ महिलाओं ने वेदी जी की शुद्धि की तथा मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। याज्ञ मंडल विधान, वास्तु विधान की किया गया। जूलूस में इंदरचंद्र जैन, डॉ. नेमीचंद जैन, सुनील जैन ट्रांसपोर्ट वाले, तेजकुमार विनायका, पं. संतोष कुमार, केसी जैन, नरेन्द्र जैन, प्रसन्न बिलाला सहित समाजजन और महिलाएं शामिल हुईं।