- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
ट्रेन पर चढ़े युवक ने किया भागने का प्रयास
:बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन पर चढ़कर बिजली का तार छूने की कोशिश कर रहे युवक को आरपीएफ के अधिकारियों ने बमुश्किल नीचे उतारा और उसके परिजनों को सूचना दी। सुबह युवक के परिजन आरपीएफ थाने पहुंचे जहां से युवक ने दोबारा भागने का प्रयास किया। हालांकि आरपीएफ अधिकारियों ने उसे तुरंत दबोचा और पिता के सुपुर्द किया जिन्हें देखकर युवक बिलख पड़ा।
नंदकिशोर पिता रामेश्वर सोनी 35 वर्ष निवासी जयपुर कल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन पर चढ़कर बिजली के तार छूने की धमकी दे रहा था। आरपीएफ टीआई हर्ष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने खासी मशक्कत के बाद युवक को ट्रेन से उतारा और थाने की लॉकअप में बंद कर परिजनों को सूचना दी। सुबह युवक के पिता रामेश्वर सोनी, ससुर मंगलचंद उज्जैन पहुंचे।
उन्होंने बताया कि नंदकिशोर की सोने-चांदी की दुकान है जहां पर भाई, पिता सभी मिलकर काम करते हैं। तीन माह पूर्व दुकान में 10 लाख की चोरी हो गई तभी से नंदकिशोर का दिमागी संतुलन बिगड़ गया था।
बुधवार सुबह नंदकिशोर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ ससुराल पहुंचा और उन्हें छोड़कर गायब हो गया था। परिजन जयपुर में उसे ढूंढते रहे और रात 9 बजे पुलिस का फोन आया। रामेश्वर सोनी के अनुसार नंदकिशोर सोने चांदी का अच्छा कारीगर है। पूर्व में कभी ऐसी हरकतें नहीं की। सुबह परिजनों को देखने के बाद नंदकिशोर ने थाने से भागने का प्रयास किया जिसे आरपीएफ के जवानों ने पकड़ा और पिता के सुपुर्द किया जिन्हें देखकर नंदकिशोर बिलखने लगा।