- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
कैचमेंट एरिया में बारिश से गंभीर का लेवल 300 के पार
उज्जैन। पिछले दिनों से जारी बारिश के दौर से गंभीर बांध में तेजी से पानी की आवक हो रही है। बांध में 300 एमसीएफटी के ऊपर पानी एकत्रित हो चुका है और पानी की तेजी से आवक जारी है। इधर वैधशाला के मौसम प्रेक्षक ने बताया कि कुल 42 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
पिछले वर्ष अल्पवर्षा के कारण गंभीर बांध अपनी पूरी क्षमता से नहीं भर पाया था। इसी कारण शहर में अब तक एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जा रहा है। पिछले दिनों से जारी कभी तेज तो कभी धीमी बारिश के दौर से गंभीर बांध के कैचमेंट एरिया से गंभीर बांध में पानी की आवक शुरू हुई जो 300 एमसीएफटी के पार हो चुकी थी।
गंभीर डेम प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि गंभीर बांध के कैचमेंट एरिया चंद्रावतिगंज, फतियाबाद से होकर आशाखेड़ी धर्माट पुलिया से तेज रफ्तार से पानी डेम की ओर आ रहा है। अभी बारिश का दौर जारी है और बांध का लेवल 500 एमसीएफटी पार होने की संभावना है। इधर मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि 42 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इस प्रकार अब तक शहर में कुल 304 मिमी बारिश हो चुकी है। इसी के साथ मौसम अधिकतम 26.5 और मिनिमम 22.2 दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई है। फिलहाल पूरे मालवांचल में बारिश के अनुकूल माहौल है और अगले एक दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।