- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
इंदौर से हेलीकॉप्टर से आएंगे अमित शाह, सीधे जाएंगे महाकाल मंदिर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इंदौर से हेलीकॉप्टर में रवाना होकर नागझिरी स्थित हैलीपेड पर दोपहर १.३० बजे आएंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य नेता मंत्री अगवानी करेंगे। नागझिरी हैलीपेड से ही अमित शाह का काफिला महाकाल मंदिर रवाना होगा। यहां करीब पौन घंटा रुककर वे पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री भी साथ होंगे। यहीं से शाह व सीएम दोपहर २.४५ बजे नानाखेड़ा सभा स्थल के लिए रवाना होंगे। जनआशीर्वाद यात्रा प्रभारी जगदीश अग्रवाल के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रात: १०.३० बजे शहर पहुंचेंगे तथा यहां सभा स्थल व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। नानाखेड़ा पर अमित शाह की आमसभा के बाद जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी।
स्कूल बसें अधिग्रहीत नहीं
प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह ने कांग्रेस के आरोप पर कहा यह झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है कि जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के लिए स्कूली बसों का अधिग्रहण कर विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह ने इन आरोपों का खंडन किया है।