- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
अमित शाह और सीएम की सभा स्थल पर चारों ओर कीचड़
उज्जैन।
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा और अमित शाह की सभा स्थल नानाखेड़ा पर एक दिन पहले तक डोम के चारों ओर कीचड़ पसरा पड़ा है। नानाखेड़ा स्टेडियम को गिट्टी, मुरम से भी पाटा जा रहा है, ताकि जनआशीर्वाद रथ और वीआईपी वाहन स्टेडियम के भीतर तक जा सके। मुख्य मंच के अलावा प्रत्येक पंडाल में एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है, ताकि कार्यकर्ता मंच पर बैठे नेताओं को देख सके।
मध्यप्रदेश का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ भाजपा के लिए भी अहम बन गया है भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मार्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के फोटो के साथ-साथ पार्टी के चुनाव चिन्ह वाले फ्लेक्स पोस्टरों से पाटा जा रहा है। अधिकांश फ्लेक्स में सिर्फ मोदी और शाह के ही फोटो है। मुख्यमंत्री के फोटो वाले फ्लेक्स अलग से लगाए जा रहे हैं। यहां नानाखेड़ा पर कल से आज तक करीब ४ ट्रकों में ५ हजार से अधिक फ्लेक्स लाए गए हैं, जिन्हें पाइप की फे्रम पर तैयार कर जगह-जगह लगाया जा रहा है। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से भी प्रचार सामग्री मैनेज की जा रही है।