- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
मौसम में बदलाव और लापरवाही से लोग हो रहे चर्मरोग के शिकार
उज्जैन। वर्षा ऋतु के दौरान तेजी से बदल रहे वातावरण की चपेट में आने के कारण कई लोग चर्मरोग के शिकार हो रहे हैं। स्थिति यह है कि शासकीय व निजी अस्पतालों में चर्मरोग की शिकायत लेकर पहुंचने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है वहीं डॉक्टरों द्वारा लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतने की बात कही जा रही है।
बच्चों से लेकर वृद्ध तक लोगों में फुंसियां, खुजली, दरात आदि चर्मरोगों की शिकायतें तेजी से सामने आ रही हैं। निजी अस्पतालों में स्थिति यह है कि प्रति डॉक्टर के क्लिनिक पर 50 से अधिक मरीज चर्मरोग की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं और अपना उपचार करा रहे हैं। ऐसी ही स्थिति शासकीय अस्पताल की भी है। बारिश में भीगने अथवा नहाने के बाद लोग शरीर को ठीक से नहीं सुखाते इसके अलावा गीले और नमी वाले कपड़े भी पहन लेते हैं।
इस दौरान शरीर से निकलने वाले पसीने और नमीयुक्त कपड़ों के बीच शरीर में फंगस उत्पन्न होता है और यही चर्मरोग का कारण बनता है। लोगों को बारिश के मौसम में सूखे कपड़े पहनने के साथ ही नहाने के दौरान शरीर को पूरी तरह सुखाना चाहिये इसके अलावा कपड़े भी सूखे और ढीले पहनना चाहिये ताकि पसीना आने पर चर्मरोग से बचा जा सके।
वर्ष 2010 के बाद बढ़े मामले
बताया जाता है कि वर्ष 2010 के बाद बारिश के मौसम में चर्मरोग के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। चर्मरोग के मरीजों में अधिक संख्या ग्रामीणों की है क्योंकि खेत खलिहानों में काम करने के साथ धूल मिट्टी भरे वातावरण में रहने से उन्हें चर्मरोग की संभावना अधिक होती है। वातावरण में प्रदूषण और पहनावे में तेजी से हो रहे परिवर्तन के कारण शहरी लोग भी चर्मरोग के शिकार हो रहे हैं।
बिना सलाह के न लें दवाएं
दाद, खाज, खुजली जैसे चर्मरोग की स्थिति में अधिकांश लोग चर्मरोग विशेषज्ञ के पास न जाते हुए किसी भी मेडिकल स्टोर से क्रीम अथवा दवा ले लेते हैं। यह दवाएं चर्मरोग तो ठीक नहीं करतीं लेकिन उससे अन्य दूसरी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
विशेष की राय
इस मौसम में चर्मरोग की समस्या तेजी से लोगों में होती है। जानकारी के अभाव में लोग मेडिकल से दवाएं लेकर काम चलाते हैं, लेकिन चर्मरोग होने पर सावधानी बरतने के साथ लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार कराना चाहिये।
डॉ. एन.के. त्रिवेदी, चर्मरोग विशेषज्ञ