- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
डीआरएम इंदौर रेलवे ट्रैक देखने पहुंचे सी केबिन
उज्जैन। रतलाम मंडल के डीआरएम एसआर सुनकर आज सुबह इंदौर उज्जैन रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण करने सी केबिन पहुंचे। भोपाल से यहां पहुंचे डीआरएम सुनकर सबसे पहले रेलवे विशेष ट्रॉली में बैठकर सी केबिन विक्रम नगर रेलवे स्टेशन तक का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके अलावा वे यहां पौधारोपण कार्यक्रम में भागीदारी कर रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक मुकेश जैन के अनुसार विभिन्न कार्य की समीक्षा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं पर डीआरएम दिशा निर्देश प्रदान करेंगे।
स्टेशन की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
डीआरएम सुनकर के आगमन को देखते हुए रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई थी। रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई के साथ-साथ यहां-वहां लगे पोस्टरों को हटाने पशुओं को हटाने का कार्य रेलवे कर्मचारी कर रहे थे।