- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
15 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन
माधव नगर उत्कृष्ट उमावि में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के 6 विकासखंडों के 137 बाल वैज्ञानिकों ने भागीदारी की। जिनमें से 15 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। निर्णायक दल में माधव साइंस कॉलेज के डॉ. अजय चतुर्वेदी, विक्रम विवि की वनस्पति अध्ययनशाला की डॉ. चित्रा कड़ेल और शा. इंजीनियरिंग कॉलेज की डॉ. प्रेरणा शर्मा थे। चयनित प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रमाण-पत्र और पुस्तकें भेंट कीं।
लोक शिक्षण संचालनालय मप्र के निर्देश पर 6 से 8 सितंबर तक प्रदर्शनी लगाई गई। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन दक्षिण के विधायक डॉ.मोहन यादव थे। अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष महेश परमार ने की। तराना विधायक अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे।