- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
घबराहट के बाद सुबह 10 बजे तक 140 श्रद्धालुओं का हुआ उपचार…
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में सावन मास के दूसरे सोमवार रात 2.30 बजे से ही लंबी कतार लगी हुई है। यहां दर्शन करने में भी श्रद्धालुओं को दो से ढाई घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं महाकाल मंदिर आने वाले मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेड्स लगा दिए जाने से श्रद्धालुओं को देर से 2 किलोमीटर तक पैदल भी चलना पड़ रहा है। इस कारण श्रद्धालुओं की थकान बढ़ रही है। आज सुबह 8.45 बजे इंगोरिया की 60 वर्षीय वृद्धा मैनाबाई को तेज बुखार के साथ घबराहट होने लगी, तो मंदिर परिसर में उपचार केंद्र पर लाना पड़ा।
यहां मौजूद चिकित्सक मयंक शर्मा ने परीक्षण के बाद वृद्ध श्रद्धालु महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया। वहीं एक अन्य 20 वर्षीय युवक को भी डिहाइड्रेशन के बाद घबराहट हो रही थी, उसे भी जिला चिकित्सालय उपचार के लिए रवाना किया गया है। महाकाल मंदिर के दोनों स्वास्थ्य परीक्षण केंद्रों पर करीब १५० श्रद्धालुओं ने थकान घबराहट वह ब्लड प्रेशर की शिकायत को लेकर अपना परीक्षण कराया और उपचार लिया।