- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
जिला चिकित्सालय में पुत्री से हरकत के आरोप में पिता को लोगों ने पकड़ा
उज्जैन। बीती रात जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन कार्यालय के सामने खड़ी एम्बुलेंस की आड़ में एक व्यक्ति को अपनी पुत्री के साथ हरकत करने की शंका में पकड़ा और पिटाई कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया साथ ही बालिका को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है। पुलिस ने बताया कि कृष्णालाल पिता अयोध्या प्रसाद 48 वर्ष निवासी सिविल अस्पताल परिसर एम्बुलेंस का ड्रायवर है। देर रात भोजन के बाद कृष्णालाल परिसर में घूम रहा था उसी दौरान सीएस ऑफिस के सामने खड़ी एम्बुलेंस की आड़ में शराबी द्वारा बच्ची से हरकत करते नजर पड़ी। कृष्णालाल कुछ समझ पाता उसके पहले बच्ची शोर मचाकर रोने लगी। कृष्णालाल उस व्यक्ति के पास पहुंचा तो वह शराब के नशे में धुत्त था। इस पर कृष्णालाल को शंका हुई कि शराबी ने बालिका के साथ गलत हरकत की है और कृष्णालाल ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। मौके पर मौजूद प्रेम ने बताया कि अस्पताल परिसर में रहने वाली महिलाओं ने शराबी व्यक्ति की जमकर पिटाई की और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने राजेश उर्फ राजू पिता गणपत चौधरी निवासी नामली बागरोद के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि राजेश की बहन व अन्य परिजनों को सूचना देकर बुलाया है उनके आने के बाद ही उसकी हकीकत का पता चलेगा, बालिका को मेडिकल के बाद चाइल्ड लाइन भेजा है।