- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
रात 12 बजे खुला वर्ष मेें एक बार खुलने वाला नागचंद्रेश्वर मंदिर: हरिफाटक तक लाइन
उज्जैन। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के शिखर स्थित वर्ष में केवल एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले श्री नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी है। मंदिर के बाहर एक लाख से अधिक श्रद्धालु जमा हैं। रात 12 बजे त्रिकाल पूजा के साथ दर्शन हुए। श्रद्धालुओं को ७ घंटे में दर्शन हो रहे हैं। सुबह तक 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर चुके थे। यह आंकड़ा रात तक ४ लाख पहुंचने की उम्मीद है।
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की कतार हरसिद्धि तक जा पहुंची है। भस्मारती प्रवेश मार्ग से महाकाल मंदिर दर्शन के लिए प्रवेश दिया जा रहा है, वहीं नागचंद्रेश्वर दर्शनार्थियों के लिए झिगझेग बैरिकेडिंग से बेगमबाग मार्ग के रास्ते दर्शन कराए जा रहे हैं और कतार हरिफाटक ब्रिज के नीचे जा पहुंची है।
दर्शनार्थियों को नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए ७ घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। इधर, रात 12 बजे महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत प्रकाश पुरी महाराज की अगुवाई में त्रिकाल पूजा शुरू हुई। पूजा के दौरान संभागायुक्त एमबी ओझा, आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी रमणसिंह सिकरवार, कलेक्टर मनीष सिंह, एसपी सचिन अतुलकर, विधायक डॉ. मोहन यादव, मंदिर प्रशासक अभिषेक दुबे एवं पंडे- पुजारी उपस्थित थे।
दोपहर 12 बजे शासकीय पूजा
प्रशासन की ओर से बुधवार दोपहर १२ बजे भगवान नागचंद्रेश्वर की शासकीय पूजा की गई। दूध एवं पंचामृत अर्पित कर संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने वर्षभर सुख-समृद्धि की कामना की।