- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
दुर्घटना में घायल महाकाल थाने के एसआई की लंबे उपचार के बाद मृत्यु
उज्जैन। महाकाल थाने में पदस्थ एसआई की दुर्घटना में घायल होने पर लंबे उपचार के बाद बीती रात मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हेमराज सोनी महाकाल थाने में एसआई के पद पर पदस्थ थे और 3 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर इंदौर रोड से जा रहे थे तभी सांवेर के समीप दुर्घटना में हेमराज सोनी व उनकी पत्नी घायल हो गये। सिर में गंभीर चोट आने के कारण हेमराज सोनी का पहले बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर में उपचार चला और उसके बाद घर पर भी उपचार चल रहा था। तीन दिन पूर्व हेमराज सोनी की तबियत अधिक बिगडऩे पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां बीती रात उनकी मृत्यु हो गई।