- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
भाजपा नेता की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
उज्जैन। जीवाजीगंज पुलिस ने भाजपा नेता की रिपोर्ट पर मकान पर पथराव करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।7 सितंबर की शाम 5.15 बजे के लगभग भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल पिता रमाकांत धर्मे के मकान पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। इस मामले में अनिल धर्मे द्वारा जीवाजीगंज थाने में आवेदन दिया था। उल्लेखनीय है कि खजूरवाली मस्जिद चौराहे पर गणेश जी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो संप्रदाय के लोगों के बीच पिछले दिनों विवाद हो गया था। उस दौरान लोगों ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
इसके साथ ही मकानों पर पथराव किया था। अभी तक जीवाजीगंज पुलिस द्वारा दो खाराकुंआ पुलिस द्वारा एक एवं कोतवाली पुलिस ने एक प्रकरण दर्ज किया गया था। उसके बाद अब सांसद प्रतिनिधि की रिपोर्ट पर जीवाजीगंज पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।