- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
तेजा दशमी पर निशान व छतरी लेकर पहुंचे श्रद्धालु
उज्जैन। आज सुबह से ही शहर के तेजाजी मंदिरों पर श्रद्धालुजन निशान और छतरी लेकर पहुंच रहे हैं। शाम को तेजाजी मंदिरों पर मेले लगेंगे और मंदिरों के आसपास ज्यादा भीड़ हो जायेगी। श्री वीर तेजाजी महाराज की दशमी मालवा क्षेत्र में आस्था एवं श्रद्धा भक्ति के साथ मनायी गई। शहर में दमदमा, फाजलपुरा, गीता कॉलोनी, सिद्धवट भैरवगढ़, गऊघाट शिप्रा नदी के किनारे, नागझिरी, संपतनगर आगर रोड आदि क्षेत्रों में तेजाजी महाराज के मंदिर हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु निशान एवं छतरी लेकर पहुंच रहे हैं।
जो लोग मान्यता करते हैं, उसके पूरे होने पर भी श्रद्धालु तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंचकर निशान एवं छतरी चढ़ाते हैं। इसके अलावा नारियल प्रसादी आदि भी मंदिरों में चढ़ायी जाती है। सिद्धवट स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पुजारी देवनारायण पटेल के मुताबिक शाम ४ बजे आरती होगी।