- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
बारिश के कारण खेतों में भराया पानी
उज्जैन। बीती रात हुई बारिश के बाद उज्जैन के आसपास के गांव में खेतों में पानी भर जाने से सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान की आशंका है। यदि धूप नहीं निकली तो किसानों को संकट का सामना करना पड़ सकता है।
कुछ खेतों में तो सोयाबीन की फसल की कटाई होने के बाद ढेरियां वहीं पर पड़ी हुई हैं। इसके अलावा कई खेतों में सोयाबीन पककर तैयार है और बारिश के कारण उसके दागी होने की आशंका है। उज्जैन जिले में सबसे ज्यादा सोयाबीन की फसल बोयी जा रही है। इस वर्ष भी ९७ प्रतिशत हैक्टेयर में सोयाबीन की फसल बोयी गयी है।
20 जून के आसपास सोयाबीन की जो बुआयी की गई वह पककर तैयार हो चुकी है। कई किसानों ने तो कटाई भी करवा ली थी और ढेरियां खेतों में रखी थी लेकिन सोयाबीन निकालने से पहले ही बारिश हो गयी। रामगढ़ के किसान नानूराम परमार का कहना है कि सोयाबीन की फसल पर अभी तक 21 हजार की लागत आयी थी। कल फसल कटवाकर ढेरियां खेत में रखी थी। रात में सोयाबीन निकालने के लिये मशीन बुलवायी थी लेकिन उसके आने में देर हो गयी और 3 बजे से बारिश के कारण सारी फसल गीली हो गयी है। यदि धूप निकली तो फसल सूख जायेगी नहीं तो 50 हजार का नुकसान होना तय है।
रलायताभोजा के किसान जगदीश ललावत के मुताबिक किसानों ने काफी मेहनत के बाद फसल का उत्पादन किया लेकिन खेतों में से सोयाबीन निकालने से पहले ही बारिश हो गयी है। जिससे कई खेतों में पानी भर गया है। ऐसे में अब कटाई भी नहीं की जा सकती है। अब किसान धूप निकलने की प्रार्थना कर रहे हैं।