- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
उपसरपंच का पुत्र मेडिकल की छात्रा को मोबाइल पर भेज रहा था अश्लील मैसेज
उज्जैन। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज डालकर परेशान करने वाले उपसरपंच के पुत्र का जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने चिमनगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि शिवांश कालोनी आगर रोड़ में रहने वाली आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के मोबाइल पर ग्राम चक के उपसरपंच जगदीश कछावा का पुत्र राकेश कछावा अश्लील मैसेज भेज रहा था। कल उक्त छात्रा ने राकेश को मैसेज भेजने से इंकार किया तो उसने छात्रा का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
इस पर छात्रा ने चिमनगंज थाने पहुंचकर राकेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए राकेश को हिरासत में लेकर छात्रा से शिनाख्त कराई और बयान भी दर्ज कराए। पुलिस ने बताया कि युवती मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है।