- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
मनोरंजन कर के विरोध में टॉकीज, पीवीआर, सिनेप्लेक्स बंद
उज्जैन। शासन द्वारा अलग-अलग प्रकार के मनोरंजन कर लगाने के विरोध में आज प्रदेश सहित उज्जैन के टॉकीज, पीवीआर, सिनेप्लेक्स बंद रखे गये हैं। विरोध के बीच सिनेप्लेक्स यूनियनों की शासन स्तर पर बैठक हो रही है जिसके बाद आगे की रणनीति बनाई जायेगी। पूर्व में मनोरंजन कर के नाम पर वाणिज्य कर, जीएसटी आदि लगाये जा रहे थे और अब नगर निगम द्वारा दो प्रतिशत मनोरंजन कर अलग से लगा दिया है। इस प्रकार अब मनोरंजन कर के नाम पर कुल 43 प्रतिशत टैक्स टॉकीज, पीवीआर, सिनेप्लेक्स मालिकों से वसूला जा रहा है। इसी के विरोध में प्रदेश भर के पीवीआर, सिनेप्लेक्स संचालकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। आज शहर के मेट्रो सिनेप्लेक्स, पीवीआर सहित अन्य टॉकीज मालिकों ने पहला शो बंद रखकर हड़ताल को समर्थन दिया है।
मेट्रो सिनेप्लेक्स के मैनेजर महेश सक्सेना ने बताया कि शासन स्तर पर मनोरंजन कर के विषय में यूनियन अध्यक्ष की चर्चा हो रही है और पहला शो बंद रहने के बाद दोपहर तक आगे की स्थिति का पता चल पायेगा। मनोरंजन कर के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया गया है। लेकिन पीवीआर और टॉकीज संचालकों की यूनियनों से शासन स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। ऐसे में अभी एक शो बंद रखा गया है और दोपहर बाद भोपाल में बैठक संपन्न होने के पश्चात आगे की रणनीति पर यूनियन लीडरों के निदेर्श पर फैसला लिया जाएगा।