- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
या देवी सर्वभूतेशु: शक्ति रूपेण संस्थित:घट स्थापना के साथ नवरात्रि महापर्व प्रारं
उज्जैन। मां शिप्रा का पवित्र जल गागर में भरकर चल समारोह के साथ हरसिद्धी मंदिर लाया गया। यहां घट स्थपना के साथ नवरात्रि महापर्व प्रारंभ हुआ। अब नौ दिनों तक मंदिर में देवी भागवत पुराण होगा।
मां हरसिद्धि भक्ति मंडल के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हरसिद्धी मंदिर में नवरात्रि महापर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। आज सुबह शिप्रा नदी पर पवित्र घट का पूजन अर्चन और मां शिप्रा का जल लेकर भक्त मण्डल के संचालक राजेन्द्र जोशी, शिवनारायण चौबे, मनोज चौधरी, ज्ञानेश्वर दुबे, पवन नागर, पं. श्याम त्रिवेदी, कार्यकारिणी सदस्य किरण गुप्ता सहित अन्य लोगों के साथ भव्य चल समारोह प्रारंभ हुआ जो रामनुजकोट होते हुए हरसिद्धी मंदिर पहुंचा।
यहां नौ दिनों तक दोपहर 3 से 6 बजे तक देवी भागवत पुराण का वाचन कथावाचक द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा हरसिद्धि मंदिर में नवरात्रि महापर्व के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक आयोजन भी होंगे। नवरात्रि महापर्व के प्रारंभ होते ही शहर के सभी देवी मंदिरों सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आज से ही शहर के विभिन्न गरबा मंडलों द्वारा गरबों का आयोजन किया जायेगा।