- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का पुन: परिचालन शुरू
उज्जैन। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली गाड़ी संख्या 01705/01706 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का पुन: परिचालन शुरू हुआ। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया जिबलपुर से बान्द्रा टर्मिनस वाया भोपाल, उज्जैन, नागदा, रतलाम, वडोदरा से परिचालित की जा रही गाड़ी संख्या ा 01705/01706 जिसका अंतिम परिचालन 29 सितंबर को किया गया था। त्यौहारों के दौरान गाडिय़ों में अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का परिचालन पुन: शुरू किया गया है।
स्पेशल गाड़ी संख्या 01706 जबलपुर बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 11 अक्टूबर से २७ दिसंबर तक हर गुरुवार को 14.10 बजे जबलपुर से चलकर उज्जैन (23.45/23.55), रतलाम (01.30/01.3५ शुक्रवार) होते हुए शुक्रवार को 12.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इसी प्रकार स्पेशल गाड़ी संख्या 01705 बांद्रा टर्मिनस जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 13 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक हर शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 00.15 बजे चलकर रतलाम (10.05/10.10), उज्जैन (12.00/12.10) होते हुए शनिवार रात 21.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेन मे एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, 10 स्लीपर एवं 5 सामान्य कोच रहेंगे।