- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
एफबी पर लिखा था-हम चर्चा में कम अखबार में ज्यादा आते हैं… पुलिस ने निकाली हेकड़ी
उज्जैन। बीते सप्ताह दुर्गा कॉलोनी व काजीपुरा में चाकूबाजी व गोली चलाने के केस में जीवाजीगंज पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस इनके हाथ रस्सियों से बांधकर पैदल अदालत ले गई। लोगों को देख बदमाश मुंह छिपाते रहे। इनमें से कुछ आरोपितों ने अपने फेसबुक पर खुद को घोषित अपराधी भी बताया था। यहां तक लिखा था कि ‘हम चर्चा में कम अखबार में ज्यादा आते हैं।’ पुलिस जब इन्हें अदालत ले जा रही थी कि आरोपित मुंह छिपाते रहे। 4 अक्टूबर की देर रात काजीपुरा निवासी अश्विन मीणा व मनीष मीणा का दुर्लभ कश्यप, राजदीप मंडलोई, रोशन शर्मा, अमित सोनी, अभिषेक उर्फ काला आदि से विवाद हो गया था।
इस पर आरोपियों ने अश्विन को चाकू मार दिया तथा पिस्टल से फायर भी किया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद बदमाशों ने क्षेत्र में भारी उत्पात मचाते हुए वहा खड़ी बाइकों में भी तोड़फोड़ कर दी। मनीष दुर्गा कॉलोनी तरफ भागा तो आरोपियों ने वहां जाकर गोली चला दी। जीवाजीगंज पुलिस को काजीपुरा से खाली कारतूस भी मिले थे।
इन्हें पकड़ा पुलिस ने राजदीप, रोशन, अमित व काला को गिरफ्तार किया ओर बुध्ावार को न्यायालय में पेश किया। इस दौरान पुलिस उन्हें लेकर पूरे क्षेत्र में घूमी। बताया जाता है कि क्षेत्रीय नागरिक इन बदमाशों की हरकत से पहले से ही त्रस्त थे। दहशत फैलाने वाले इन बदमाशों ने लोगों को देखकर मुंह छुपाने का प्रयास किया।