- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
दिल्ली में तय होंगे कांग्रेस के टिकट, भाजपा के भोपाल में
उज्जैन। स्थानीय विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट दिल्ली में और भाजपा के भोपाल में तय होंगे। चुनाव आचार संहिता लगते ही सुबे के दोनों प्रमुख दलों में टिकट को लेकर घमासान शुरू हो गया है। दोनों ही पार्टी के उम्मीदवार अपने आंकाओं के यहां हाजिरी लगाने पहुंच गए हैं। सभी को टिकट की आंस है। इधर, मुख्यालयों पर उम्मीदवारों के बायोडाटा की स्क्रूटनी शुरू कर सप्ताहभर में टिकटों की घोषणा होने की खबर है।
मालूम हो कि पिछले चुनाव में भाजपा ने उज्जैन जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार भी भाजपा कुछ नए चेहरों के साथ सातों सीटें हथियाने की कोशिश में है। हालांकि इस बार राह कठिन है। कांग्रेस को इस चुनाव से खासी उम्मीद है। उनके नेताओं को उम्मीद है कि जिले में वह मतदाताओं को विश्वास में लेकर इस बार अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने में कामयाब होकर रहेगी। इधर टिकट पाने की जुगत में भाजपा के स्थानीय उम्मीदवारों ने भोपाल और कांग्रेस के नेताओं ने राजधानी दिल्ली में डेरा डाल लिया है।