- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
बहादुरगंज में बदमाशों ने लगाई बाइक में आग
उज्जैन। बहादुरगंज में आज तड़के अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक में आग लगा दी। इसकी जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बाइक भंगार में तब्दील हो चुकी थी।
बहादुरगंज निवासी कांग्रेस नेता नीरज सोलंकी के भाई जितेंद्र सोलंकी की बाइक रात में घर के बाहर खड़ी हुई थी। तड़के चार बजे के लगभग अज्ञात बदमाशों ने बाइक में आग लगा दी। इसकी जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जितेंद्र सोलंकी और उनके परिवार को दी। इसी दौरान फायर ब्रिगेड कार्यालय पर फोन लगा दिया गया । इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी।
ज्ञातव्य है कि बहादुरगंज निवासी गोपाल राठौर की बाइक में अज्ञात बदमाशों ने २० सितम्बर की रात आग लगा दी थी। जिसकी रिपोर्ट गोपाल राठौर द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई । लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बताया जाता है कि देर रात तक बहादुरगंज चौराहे पर असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं।
आशंका है कि क्षेत्र के किसी बदमाश ने बाइक को आग लगाई है। जितेंद्र सोलंकी द्वारा इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की गई है। गोपाल राठौर ने बाइक में आग लगाने के बाद अपने घर के पास में सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया है लेकिन जितेंद्र सोलंकी के घर के समीप सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। दो माह के भीतर दो बाइको में आग लगाए जाने से क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है।