- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
पेट्रोल पंप पर डकैती के पहले 8 बदमाश गिरफ्तार
उज्जैन। बीती रात चिमनगंज थाना प्रभारी ने 16 पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर ग्राम सुरासा स्थित स्कूल के पीछे मैदान में पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे 8 सशस्त्र बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुरासा स्थित शासकीय विद्यालय के पीछे मैदान में बैठकर कुछ बदमाश पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे हैं। इस पर टीआई अरविंद तोमर ने 16 पुलिसकर्मियों की टीम तैयार की और रात करीब 8 बजे मैदान की घेराबंदी की। यहां सशस्त्र बदमाश बैठकर एस्सार पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने बदमाशों की योजना सुनी और ड्रैगन लाइट जलाते हुए बदमाशों को चारों तरफ से घेर लेने की सूचना देने के बाद सरेंडर करने को कहा। पुलिस द्वारा घेर लिये जाने की जानकारी लगते ही बदमाशों में अफरा तफरी मच गई और मौके का फायदा उठाकर एक बदमाश भाग निकला जबकि 8 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया व थाने लाकर पूछताछ की।
पुलिस ने बताया कि पकड़ाये बदमाशों के नाम रामजीलाल गुजर पिता मंगल सिंह निवासी जुरहैला जिला मुरैना, दिनेश पिता जंदेल सिंह गुजर निवासी ग्राम पिपरखेड़ा मुरैना, रंजीत पिता हरिसिंह गुजर निवासी पचौखरा मुरैना, आशु पिता अंतरसिंह गुजर निवासी धुलवास कंचनपुर धोलपुर, अतेन्द्र पिता सियाराम गुजर निवासी नूराबाद मुरैना, शिवम पिता इंडल सिंह गुजर निवासी सुमात नगरा मुरैना, भूपेन्द्र पिता राजपाल सिंह गुजर निवासी सिविल लाइन मुरैना, राकेश पिता निर्भय सिंह पंवार निवासी चंद्रावतीगंज इंदौर हैं। पकड़ाये बदमाशों से पुलिस ने 2 पिस्टल, 4 राउण्ड, दो तलवार, 1 छुरा, 1 संतुर, 1 लोहे का पाइप बरामद किया।
8 बदमाश, 16 पुलिसकर्मी
मुखबिर की सूचना के बाद टीआई अरविंद तोमर ने थाने के उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक से लेकर कांस्टेबल सहित 16 पुलिसकर्मियों की टीम तैयार की। तीन अलग-अलग टीमों ने सुरासा स्कूल मैदान को अलग-अलग दिशाओं से घेरा और बदमाशों को सरेंडर करने को कहा।
पिस्टल के साथ पकड़ाया
इधर नानाखेड़ा पुलिस ने ट्रेजर बाजार के पीछे से दीपक पिता माणकचंद मरमट निवासी अन्नपूर्णा नगर को देशी पिस्टल लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया और आम्र्स एक्ट में कार्रवाई की।