- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
बस की चपेट में आने से मौत
उज्जैन। बुधवार को घट्टिया चौपाटी पर बस की चपेट में आने से पशु चिकित्सालय में पदस्थ एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक सप्ताह के भीतर आगर रोड पर उज्जैन से लेकर घौंसला तक सड़क दुर्घटनाओं में अभी तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
घट्टिया निवासी चुन्नीलाल पिता मोतीलाल प्रजापत पशु चिकित्सालय घट्टिया में पदस्थ था। चुनावी ड्यूटी होने से चुन्नीलाल भतीजे राजेश के साथ बाइक पर बैठकर बिछड़ौद जा रहा था। बुधवार सुबह १०.१५ बजे के लगभग तेज गति से आ रही बस क्रमांक एमपी १३ पी ०५६९ ने बाइक को टक्कर मारी जिससे चुन्नीलाल और राजेश घायल हो गए। चुन्नीलाल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। घट्टिया थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
सड़क की चौड़ाई कम
उज्जैन से आगर तक सड़क की चौड़ाई कम है लेकिन इस मार्ग पर डामरीकरण होने के बाद बड़े वाहन तेज गति से दौड़ते हैं। सड़क के दोनों ओर उज्जैन से आगर तक कच्ची सड़क है। कई बार तो बड़े वाहनों के द्वारा ओवरटेक करने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को कच्ची सड़क पर अपने वाहनों को उतारना पड़ता है।