- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
- उज्जैन में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजाधिराज स्वरूप में हुए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
बैंकों में आज अघोषित अवकाश की स्थिति
उज्जैन। विधानसभा चुनाव में मतदान कल होगा लेकिन बैंकों में आज ही अवकाश की स्थिति बन गई। शहर में अधिकांश बैंकें आज अघोषित रूप से बंद हो गईं। हालांकि आज कोई शासकीय अवकाश तो नहीं था लेकिन अधिकांश बैंककर्मियों की मतदान कर्मियों के रूप में ड्यूटी होने पर कई बैंकों में अघोषित अवकाश जैसी स्थिति बन गई। इन परिस्थितियों में बैंक ग्राहकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बैंकों में तो बैंक बंद का बोर्ड भी लगा मिला, तो कुछ बैंकों में लेन-देन सहित सभी कार्य आज बुरी तरह प्रभावित हुए। बैंकों के इस अघोषित अवकाश की वजह से शहर के व्यवसाय पर भी खासा प्रभाव पड़ा। हालांकि दोपहर तक यहां के एटीएम ने अपनी भूमिका अदा की लेकिन शाम तक कई एटीएम के खाली होने की संभावना है। ग्राहकों की एटीएम पर भीड़ होने की वजह से कई जगह पर अव्यवस्था की भी स्थिति बन गई।