- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
अष्टमी पर भैरव को 58 तरह की मदिरा, 22 प्रकार की सिगरेट-सिगार और गुटखा का महाभोग
उज्जैन. भैरव अष्टमी पर भागसीपुरा स्थित प्राचीन 56 भैरव मंदिर में गुरुवार को भगवान भैरव को 58 तरह के ब्रांड की शराब, 22 प्रकार की सिगरेट, 30 तरह के तंबाकू और सादे पाउच समेत 1400 तरह की सामग्रियों का महाभोग लगाया गया।
देर रात तक श्रद्धालुओं ने इस अनूठे महाभोग के दर्शन किए। रात 12 बजे महाआरती की। यह प्रसाद भक्तों में वितरित किया। छप्पन भैरव पर इंदौर के नीरज देसाई ने महाभोग लगाया। बाबा भैरव का श्रृंगार किया। चांदी, जरदौसी से सजी तुर्रा पगड़ी चढ़ाई।